बाढ़ के पानी से भरे गड्ढें में डूबा बालक, मौत

कासगंज संवाद सहयोगी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला माई में घर के बाहर अन्य बालकों के साथ खेल रहे तीन वर्षीय वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:34 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:34 AM (IST)
बाढ़ के पानी से भरे गड्ढें में डूबा बालक, मौत
बाढ़ के पानी से भरे गड्ढें में डूबा बालक, मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी : विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला माई में घर के बाहर अन्य बालकों के साथ खेल रहे तीन वर्षीय वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

गांव निवासी इंद्रपाल बघेल का तीन वर्षीय पुत्र अंकित अन्य बच्चों के साथ गांव में ही खेल रहा था। यहां गंगा में आई बाढ़ का पानी एक गड्ढे में भरा हुआ था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और गड्ढे में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी गांव में लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं स्वजनों ने बच्चे को गड्ढे से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार राजीव निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार का कहना है कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित

कासगंज : अधिशासी अभियंता सिचाई अरुण कुमार ने बताया है कि बाढ़ से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सिचाई खंड कासगंज के पीएलजीसी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। इसका मोबाइल नंबर 8868016669 है। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता राहुल अग्रवाल मोबाइल नंबर 8077913781 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी तथा अवर अभियंता पंजाबी शर्मा मोबाइल नंबर 8476050385 को सहायक प्रभारी बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी