जिले में 1669 को लगाया गया कोरोना का टीका

कासगंज संवाद सहयोगी जिले में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 1669 लोगों के कोरोना का टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:18 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:18 AM (IST)
जिले में 1669 को लगाया गया कोरोना का टीका
जिले में 1669 को लगाया गया कोरोना का टीका

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 1669 लोगों के कोरोना का टीका लगाया गया। 1829 सैंपल जांच को लिए गए। 793 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए आगरा और लखनऊ की लैब भेजे गए है। गुरुवार देर रात मिली आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

जिले में शुक्रवार को वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंच कर 18 प्लस के 986 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। 45 प्लस के 626 लोगों ने पहला टीका लगवाया जबकि 57 लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज दी गई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच के लिए लगाए गए शिविरों में कुल 1829 सैंपल लिए गए। जिनमें 1036 एंटीजन टेस्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। 793 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए है। बीती आठ जून को लैब भेजे गए आरटीपीसीआर की मिली जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। जिनमें एक शहर और एक सोरों के गांव मिर्जापुर का निवासी है। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पाजिटिव होम आइसोलेट हैं। इन्हें दवाएं दी गई है, और कोरोना नियमों का पालन करने का सुझाव दिया गया है।

बच्चों के टीकाकरण अभियान को अब मिलेगी रफ्तार

संवाद सहयोगी, कासगंज : कोरोना संक्रमण में बच्चों को लगाए जाने वाले तमाम टीको के लिए अभियान नहीं चल सके। टीकाकरण की गति काफी धीमी रही। अब जिले में संक्रमण थमता नजर आ रहा है, तो स्वास्थ्य विभाग अब टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी कर रहा है।

सामान्य रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को पोलियो, डीटी, हैपेटाइटिस, बीसीजी आदि का टीका लगाया जाता है। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान भी चलाता है। जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी तो विभाग का टीकाकरण अभियान प्रभावित हो गया। महकमा संक्रमण की रोकथाम में लग गया। अभिभावक भी संक्रमण के भय से बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं पहुंचे। लिहाजा बच्चों के टीके नहीं लग सके। अब जिले में संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है। संक्रमितों की संख्या भी मात्र तीन दर्जन रह गई है। अस्पतालों में ओपीडी भी शुरू हो गई है। अब विभाग टीकाकरण को रफ्तार देगा, और विशेष अभियान चलाकर बच्चों के टीकाकरण करेगा। संक्रमण काल में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही। कोराना संक्रमण रोकने के लिए अभियान चलता रहा। अब जिले में संक्रमण थम रहा है। सामान्य टीमों को भेजकर अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

- डा. अनिल कुमार, सीएमओ

chat bot
आपका साथी