अनुभूति ने प्रशासन को दिए कोरोना से लड़ने के लिए आक्सीजन सिलेंडर

पटियाली संवाद सूत्र कोरोना काल में आक्सीजन सिलेंडर एवं आक्सीजन की कमी से जूझ रहे तहसील प्रशासन को अनुभूति सेवा समित द्वारा आक्सीजन सिलेंडर सहित कोरोना बचाव की अन्य सामग्री दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:31 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:31 AM (IST)
अनुभूति ने प्रशासन को दिए कोरोना से  लड़ने के लिए आक्सीजन सिलेंडर
अनुभूति ने प्रशासन को दिए कोरोना से लड़ने के लिए आक्सीजन सिलेंडर

पटियाली, संवाद सूत्र : कोरोना काल में आक्सीजन सिलेंडर एवं आक्सीजन की कमी से जूझ रहे तहसील प्रशासन को अनुभूति सेवा समित द्वारा आक्सीजन सिलेंडर सहित कोरोना बचाव की अन्य सामग्री दी गई। संस्था की अध्यक्ष किरण यादव ने गुरुवार को छह आक्सीजन सिलेंडर, सैकड़ों की संख्या में मास्क, पल्स आक्सीमीटर, सैनिटाइजर, हैंडवाश, सैनिटाइजेशन मशीन एसडीएम रविद्र कुमार को दिए है। एसडीएम ने अनुभूति सेवा समिति द्वारा आपदा के समय में दी गई मदद के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। डीपीआरओ की निगरानी में हुआ सैनिटाइजेशन

फोटो नंबर : 14

सिढ़पुरा : विकास खंड क्षेत्र के कई गांवों में डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने पहुंच कर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। क्षेत्र के गांव सुनहरा, दामरी एवं भुजपुरा में सैनिटाइज किया गया है। भुजपुरा में गांव का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार यहां दौड़ रही हैं। डीपीआरओ ने भी गुरुवार को पहुंचकर गांव में गली गली, घर घर सैनिटाइजेशन कराया हैं। उन्होंने लोगों को कोविड से बचाव की भी जानकारी दी है। अंशुमान विशारिया, अजीत शर्मा, ब्रह्मानंद, ग्रीश चंद्र मौजूद रहे।

घर में आइसोलेट रहकर कोरोना को दे रहे मात

कोरोना पाजिटिव हुए तो पहले ही दिन से नियम और संयम का पालन किया। घर में आइसोलेट होने के बाद परिवार से अलग एक कमरे में रहकर दवाएं लीं। इसके अलावा गरम पानी का सेवन किया। आयुष काढ़ा लिया। नियमित रूप से फल लिए। योग और व्यायाम किया। किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लिया। परिवार के लोग भी तनाव में नहीं थे। लोग पाजिटिव होने के बाद तनाव न लें। नियम और संयम से दवाएं लें। कोरोना पर जीत मिलेगी। - वीपी सक्सेना, एलबीसी कलक्ट्रेट पाजिटिव हुए तो घर में आइसोलेट हो गए। हल्दी, दूध, घी का छौंका सात दिन तक लिया। इससे गला साफ हो गया। होम आइसोलेशन के समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई दवाएं खाईं। नीम, गिलोय, काली मिर्च, लौंग, सेंधा नमक डालकर काढ़ा बनवाया। इसे दिन में दो बार लिया। अब पूरी तरह स्वस्थ्य हूं और डयूटी कर रहा हूं। पाजिटिव लोग धैर्य न छोड़ें। संयम रखें। नियमों का पालन करें। दवा लें। गंभीर स्थिति में ही अस्पताल की सोचें। आक्सीजन लेबल नापते रहें।

- हरिश चंद्र, उपनिरीक्षक कोतवाली कासगंज

chat bot
आपका साथी