जिले के लिए मिले आक्सीजन के 30 और सिलिंडर

कासगंज संवाद सहयेागी रविवार को जिला प्रशासन के प्रयास से अलीगढ़ से 30 सिलिंडर आक्सीजन और मिल गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:05 AM (IST)
जिले के लिए मिले आक्सीजन के 30 और सिलिंडर
जिले के लिए मिले आक्सीजन के 30 और सिलिंडर

कासगंज, संवाद सहयेागी : रविवार को जिला प्रशासन के प्रयास से अलीगढ़ से 30 सिलिंडर आक्सीजन और मिल गई। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अलीगढ़ से आक्सीजन लेने के लिए 32 सिलिंडर भेजे थे। इसके सापेक्ष मात्र 10 सिलिंडर की आपूर्ति मिली थी। मांग के अनुरूप आक्सीजन न मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ गई थी। आम लोग भी इसको लेकर चितित थे। कई समाजसेवियों ने शहर में दिखाई दे रही आक्सीजन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री को भी ट्वीट किया था और जिले को जरूरत के अनुसार आक्सीजन देने की मांग की थी। डीएम सीपी सिंह ने भी अलीगढ़ प्रशासन से बात कर जिले को पर्याप्त आक्सीजन दिलवाने के प्रयास किए। तमाम प्रयासों के बाद रविवार को जिले में अलीगढ़ से 30 सिलिंडर आक्सीजन और मिल गई। आक्सीजन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, तीमारदारों की चिता कम हो गई। 30 सिलिंडर आक्सीजन मिलने के बाद राहत मिली है। जिले में आक्सीजन की उपलब्धता है। चेन बनी रहे इसके लिए और सिलिंडर अलीगढ़ भेजे गए है। आपूर्ति मिलने की पूरी उम्मीद है।

डा. अनिल कुमार, सीएमओ एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगेगा अंकुश

संवाद सहयोगी, कासगंज : कोविड महामारी में एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने एंबुलेंस के किराए की दरें निर्धारित कर दी हैं। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्धारित से अधिक दर वसूलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

महामारी में एंबुलेंस संचालक मनमानी कर रहे थे। रोगियों को लाने ले जाने के लिए मनमाना किराया वसूल कर रहे थे। इस तरह की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त हुआ है। डीएम सीपी सिंह ने एंबुलेंस के किराएं के लिए दरें निर्धारित कर दी हैं। जिला प्रशासन द्वारा आक्सीजन रहित एंबुलेंस के लिए 10 किलोमीटर तक के लिए एक हजार रुपये, इसके पश्चात सौ रुपये प्रति किलोमीटर। आक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए 10 किलोमीटर का 15 सौ रुपये। इसके पश्चात सौ रुपये प्रति किलोमीटर। वेंटिलेटर सपोर्टेड एंबुलेंस के लिए 25 सौ रुपये 10 किलोमीटर तक इससे अधिक दौ सौ रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई हैं। डीएम ने बताया कि निर्धारित दरें प्रति चक्कर देय होगी। मरीजों को कोविड हास्पिटल पहुंचाने के बाद एंबुलेंस की वापसी का किराया मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई एंबुलेंस चालक अधिक धनराशि वसूलता है तो पुलिस हेल्प लाइन 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9454417386 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी