1200 के सापेक्ष 334 लोगों के लगाया कोरोना का टीका

कासगंज संवाद सहयोगी जिले में शुक्रवार को आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:01 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:01 AM (IST)
1200 के सापेक्ष 334 लोगों के लगाया कोरोना का टीका
1200 के सापेक्ष 334 लोगों के लगाया कोरोना का टीका

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में शुक्रवार को आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। कुल 334 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 172 पहली एवं 162 को दूसरी डोज दी गई। शनिवार को भी जिले के आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

वैक्सीनेशन के लिए 1200 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष मात्र 334 लोगों के ही टीके लगाए गए। सुबह से ही केंद्र पर पहुंचकर लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण लगवाने वालों का स्पाट पंजीकरण किया गया। टीकाकरण के बाद दवा देकर कोरोना के नियमों के पालन की सलाह दी गई। लाभार्थियों को बताया गया कि अगला टीका निर्धारित तिथि पर अवश्य लगवाएं। दोनों टीके लगवाने से ही कोरोना से लड़ने में ताकत मिलेगी। सीएमओ अनिल कुमार ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 1200 लोगों के टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष मात्र 334 लोगों के टीके लगाएं गए। 172 लोगों को पहली डोज व 167 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जिले के आठ केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 45 आयु वर्ग से ऊपर के लोग केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। जांच में 66 लोग मिले पाजिटिव

जिले में शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच की गई। कुल 1284 लोगों के जांच के लिए सेंपल लिए गए। इनमें से 554 सेंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ और आगरा लैव भेजे गए है। 728 एंटीजन जांच में 66 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। एसीएमओ डा. अविनाश ने बताया कि कम लक्षण वाले रोगी होम आइसोलेट किए गए है। जबकि गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कराया गया है।

chat bot
आपका साथी