एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में आठ लोग मिले कोरोना पाजिटिव

कासगंज संवाद सहयोगी सोमवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई कोरोना जांच में आठ लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:47 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:47 AM (IST)
एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में आठ लोग मिले कोरोना पाजिटिव
एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में आठ लोग मिले कोरोना पाजिटिव

कासगंज, संवाद सहयोगी : सोमवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई कोरोना जांच में आठ लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया है। जिले में कुल 1983 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 908 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 29, कासगंज सीएचसी पर 438, सोरों में 265, सहावर में 256, गंजडुंडवारा में 215, पटियाली में 254, सिढ़पुरा में 263, अमांपुर में 263 सहित कुल 1983 सैंपल लिए गए। 1075 एंटीजन टेस्ट में आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 4046 लोगों को लगाया गया टीका

सोमवार को टीका उत्सव जिले के 15 केंद्रों पर मनाया गया। 7800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 4046 लोगों को टीका लगाया गया। 3465 लोगों ने पहली बार टीका लगवाया। 581 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीका उत्सव में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। टीका उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। पालिका ने बाजारों को कराया सैनिटाइज

नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य बाजारों को सैनिटाइज कराया गया। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर सिंह साहू ने सैनिटाइजर वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इतना ही नहीं पालिकाध्यक्ष ने स्वयं सोरों गेट एवं नदरई गेट के बाजार में सैनिटाइज किया। खाद्य निरीक्षक सहेंद्र कुमार, प्रभारी सफाई निरीक्षक यशपाल सिंह एवं पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी