गल्ला मंडी खरीद केंद्र पर नहीं हो रही मक्का की तुलाई

कासगंज संवाद सहयोगी जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की मक्का की तुलाई नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:26 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:26 AM (IST)
गल्ला मंडी खरीद केंद्र पर नहीं हो रही मक्का की तुलाई
गल्ला मंडी खरीद केंद्र पर नहीं हो रही मक्का की तुलाई

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की मक्का की तुलाई नहीं हो पा रही है। कहीं वारदाना की समस्या तो कहीं स्थान का अभाव बताकर मक्का की खरीद नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं, फसल बेचने को सर्द रात केंद्र पर ही गुजार रहे हैं। जिम्मेदार किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं।

जिले में धान एवं मक्का खरीद के लिए 15 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम का एक पीसीएफ के साथ और खाद्य विभाग के साथ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर समर्थन मूल्य पर मक्का और धान की खरीद हो रही है। शहर की गल्ला मंडी में बने खरीद केंद्र पर खरीददारी को लेकर किसान परेशान हैं। कई दिनों से किसान मक्का के साथ मंडी में पड़े हैं, खरीद नहीं हो रही है। मजबूरी में कम मूल्य पर मंडी में मक्का बेचने को विवश हैं। एक सप्ताह से मक्का के साथ गल्ला मंडी में केंद्र पर पड़े हैं। मक्का की तुलाई नहीं हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं है, कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।

- रमेश, किसान नगला मेहरी पांच दिन से 75 कुंटल मक्का लेकर मंडी में आए हैं। पंजीकरण भी करा लिया है। इसके बावजूद भी मक्का की खरीद नहीं हो रही है। कभी स्थान तो कभी वारदाने की कमी बताकर टाला जा रहा है।

- नैसुख, किसान बादामपुर मौसमपुर सभी केंद्रों पर मक्का की तुलाई हो रही है। यदि किसानों को परेशानी हो रही है तो इसकी जानकारी की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

- विजय कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी