सोरों और कासगंज में ऑटो चालकों से हो रही अवैध वसूली

चालकों ने नगरपालिकाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रशासन से पार्किंग ठेका वसूली पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST)
सोरों और कासगंज में ऑटो चालकों से हो रही अवैध वसूली
सोरों और कासगंज में ऑटो चालकों से हो रही अवैध वसूली

कासगंज, संवाद सहयोगी। सोरों और कासगंज में नगरपालिका पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसके विरोध में उन्होंने पालिकाओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रशासन से अवैध वसूली रोकने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का कहना है कि सोरों में पालिका द्वारा प्रतिदिन ऑटो 50 रुपये ठेका वसूली के लिए जाते हैं। वहीं कासगंज बस स्टैंड पर 20 प्रति ऑटो वसूला जा रहा है। सोरों पालिका से इसकी रसीद मिलती है जबकिकासगंज में कोई रसीद नहीं दी जाती है। ऑटो चालक संतोष और राजकुमार कहना है कि शासन से ठेका और तहबाजारी पूरी तरह से प्रतिबंधित है, फिर भी पालिकाएं अवैध रूप से ऑटो चालकों से वसूली कर रही हैं। इस पर जिला प्रशासन को प्रतिबंध लगना चाहिए। लल्लू, मुकेश, राकेश, राजकुमार, बबलू, दुर्गेश, महेश, पंकज ठाकुर, संतोष कुमार, राजकपूर, प्रमोद कुमार मोनू यादव आदि ऑटो संचालकों ने प्रदर्शन किया।

सोरों नगर पालिका के ईओ संतराम सरोज का कहना है कि पालिका ऑटो चालकों से 10 रुपये प्रति चक्कर पार्किंग शुल्क लेती है। इसकी रसीद उन्हें दी जाती है। वहीं कासगंज नगर पालिका के ईओ लवकुश गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा शहर में किसी भी प्रकार का कोई ठेका शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यदि कोई इसे वसूल रहा है तो जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी