जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया

डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती अनुयाइयों द्वारा मनाई गई। शहर में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:16 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:16 AM (IST)
जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया
जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया

संवाद सहयोगी, कासगंज : डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती अनुयाइयों द्वारा मनाई गई। शहर में प्रभात फेरी निकालकर जन-जागरण किया गया। शाम को भीमनगर से शोभा यात्रा निकाली गई। पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने आंबेडकर पार्क में जाकर प्रतिमा पर मल्यार्पण किया।

डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में सुबह अनुयाइयों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी। शासन की अनुमति के बाद आंबेडकर के प्रमुख डोले के अलावा शोभा यात्रा में नियमों का पालन करते हुए डेढ़ सौ से 200 अनुयाई शामिल हुए। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा ग्राम पंचायत अहरौली के आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी की गई। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिलाध्यक्ष अदनान मियां, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, अमित पाठक, राजकपूर वाल्मीकि मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, राजवीर सिंह साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप जलाए। नीरज शर्मा, केपी सिंह, डा. बी.डी राना, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, डा. मिथिलेश राना, सुनील पांडे, विजय लक्ष्मी, शांतनु चौधरी, श्यामू यादव मौजूद रहे। स्टेट बैंक कालोनी में डा. शंकर लाल के आवास पर काव्य संध्या हुई। कवियों ने कविता के माध्यम से डा. आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने की। मुख्य अतिथि डा. अखिलेश चंद्र गौड़, डा. सुरेंद्र गुप्ता थे। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गांव कैंडी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जेसी गुप्ता, पंकज वाष्र्णेय, सुरेंद्र यादव, नंद किशोर, रामरतन, राजबहादुर, भीमसेन मौजूद रहे। सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रदेश महामंत्री राकेश बाबू वाल्मीकि के आवास पर कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपक बाबू वाल्मीकि, अजय मैशी, आशीष तेजधारी, राजवंश, रघुवीर सिंह, राजपाल, नितिश बाबू मौजूद रहे।

-----------------------

समानता एवं समरसता के लिए समर्पित डा. आंबेडकर

डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विचार गोष्ठी हुई। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर समाज में समरसता और समानता स्थापित करने के लिए काम करते रहे। उन्होंने डा. आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया गया। एडीएम एके श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी