पुलिस पर हमले, जनता कैसे रहे सुरक्षित

कानपुर में मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:04 AM (IST)
पुलिस पर हमले, जनता कैसे रहे सुरक्षित
पुलिस पर हमले, जनता कैसे रहे सुरक्षित

कासगंज, जागरण संवाददाता : कानपुर में मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर कांग्रेस विधि विभाग ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिला चेयरमेन सत्येंद्रपाल बैस ने कहा कि यूपी में ल़ॉ एंड ऑडर्र व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। प्रदेश भर में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इन्हें रोक पाने में सरकार विफल रही है। पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं, जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। प्रकाशवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस वालों की हत्या कर रहे हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में नरेंद्रपाल सिंह एवं अनिल मिश्रा के साथ सुनील कुमार सिंह, धर्मेश शर्मा, अब्दुल हई, दुष्यंत कुमार गौतम, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिसौदिया, केशव मिश्रा, अकलीम, अनुराग शर्मा, आदर्श सक्सैना, मुकेश प्रतिहार, बहोरन सिंह, अनिल जौहरी केके भारद्वाज प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी