आ अब लौट चले... मेहमान परिदे कहने लगे अलविदा कासगंज

हिमालय क्षेत्र से होते हुए सात समुंदर पार कर आए मेहमान परिदे अब अलविद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 03:41 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 03:41 AM (IST)
आ अब लौट चले... मेहमान परिदे कहने लगे अलविदा कासगंज
आ अब लौट चले... मेहमान परिदे कहने लगे अलविदा कासगंज

संवाद सहयोगी, कासगंज: हिमालय क्षेत्र से होते हुए सात समुंदर पार कर आए मेहमान परिदे अब अलविदा कासगंज कहने लगे हैं। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आने लगा है और तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मेहमान परिदे अब सर्द क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। कई महीने से यहां कलरव कर रहे पक्षियों की अठखेलियां अब कम होने लगी है।

पक्षियों को सर्द मौसम पसंद है। नवंबर में लंबी उड़ान भरकर विदेशों से पहुंचे हजारों पक्षियों की अठखेलियां दरियावगंज झील पर आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। लेकिन धीमे-धीमे अब मौसम बदल रहा है। तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में मेहमान पक्षी अब विदाई लेने लगे है। विदेशों से आए पक्षी परपल, मौरेन, प्रोवाइन, हरनेड सहित तमाम प्रजातियों के पक्षियों ने यहां रौनक बढ़ाई। वन विभाग ने इन पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रयास किए। अब यह पक्षी मौसम का आभास कर ठंडे क्षेत्रों की ओर जाएंगे तो कुछ प्रजातियां घर लौट जाएंगी।

-------------

आंकड़े की नजर से

14000 हजार कुल पक्षी पाए गए थे गणना में

87 राजकीय पक्षी सारस की हुई थी गणना

-------------

तो छोड़ा गया था पानी

जनवरी महीनें में दरियावगंज झील पर बड़ी संख्या में पक्षी थे लेकिन यहां पानी काफी कम हो गया था। ऐसे में पक्षियों का संरक्षण बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा था। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सिचाई विभाग ने माइनर की खोदाई कराई और यहां गोरहा नहर से पानी छोड़ा गया, लेकिन अब फिर से पानी कम होने लगा है।

------------

पक्षियों को सर्द मौसम पसंद है। ठंडे मौसम में वे अठखेलियां करते हैं। अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ने लगेगा, पक्षी धीरे-धीरे वापस जाने लगेंगे। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ

chat bot
आपका साथी