ठहर गया अभियान, दौड़ रहे वाहन

जाति लिखे वाहनों पर मात्र दो दिन ही कार्रवाई हुई। फिर से जाति लिखे वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:27 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:27 AM (IST)
ठहर गया अभियान, दौड़ रहे वाहन
ठहर गया अभियान, दौड़ रहे वाहन

कासगंज, संवाद सहयोगी। मुख्यमंत्री द्वारा जाति लिखे वाहनों पर कार्रवाई किए जाने के दिए गए निर्देश के बाद जिले में मात्र दो दिन ही इनके विरुद्ध अभियान चला। आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई। अब यह अभियान थम गया है, जिसके कारण सड़कों पर सैकड़ों वाहन जाति लिखे घूम रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि प्रदेश में जाति लिखे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने जाति लिखे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। जोरशोर से शुरू हुए इस अभियान में मात्र आधा दर्जन से अधिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई, उनके चालान काटे गए और शमन शुल्क वसूला गया, लेकिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का यह अभियान मात्र दो दिन ही चलकर रह गया। अभियान के दौरान तो सड़कों से जातिसूचक लिखे वाहन नदारद हो गए थे। तमाम लोगों ने अपने वाहनों से जातिसूचक हटवा भी दिया था, लेकिन अभियान थमने के बाद यह वाहन पुन: सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहन कार, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा और कामर्शियल वाहनों पर भी जातिसूचक लिखा देखा जा सकता है। यह वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। इन वाहनों के विरुद्ध अब कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जाति लिखे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। सड़कों से ऐसे वाहन गायब हो गए थे। अब पुन: वाहन चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

राजेश राजपूत एआरटीओ

chat bot
आपका साथी