बूथ जीते जो चुनाव जीते का सिद्धांत अपनाओ

पटियाली में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने बैठक में मंडल अध्यक्षों से चुनाव पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:23 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:23 AM (IST)
बूथ जीते जो चुनाव जीते का सिद्धांत अपनाओ
बूथ जीते जो चुनाव जीते का सिद्धांत अपनाओ

कासगंज, संवाद सहयोगी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री ने शनिवार को पटियाली विधानसभा के मंडल एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

पटियाली के डीसी गार्डन में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि बूथ मजबूत होने चाहिए। चुनाव जीतने का सिद्धांत है कि बूथ जीते तो चुनाव जीते। उन्होंने मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारियों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि संगठन को मजबूत बनाए रखा जाए, जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जहां भी संगठन कमजोर हो या पदाधिकारी निष्क्रिय दिखाई दे रहे हो, ऐसे पदाधिकारियों को हटाएं। सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। रमाकांत मिश्रा, सीमा शाक्य, हिना सिंह, प्रीति चौहान, सुशील सोलंकी, गौरव गुप्ता, अर्जुन सिंह वैस, भरत गुप्ता, अजीत सिंह, गौरव, विनय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में भाजपाइयों ने किया स्वागत: प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम बार जिले में पहुंची पूनम बजाज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने गणेश की प्रतिमा एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया। राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, सर्वेश दुबे, केके सक्सेना आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंटकर अभिनंदन किया।

chat bot
आपका साथी