बंगाल की घटना पर भाजपाइयों ने जताया आक्रोश

बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:08 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:08 AM (IST)
बंगाल की घटना पर भाजपाइयों ने जताया आक्रोश
बंगाल की घटना पर भाजपाइयों ने जताया आक्रोश

संवाद सहयोगी, कासगंज : बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई बर्बरता पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया । घरों में रहकर धरना दिया। ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं सह संगठन मंत्री की कोरोना से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि बंगाल में मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने, भाजपा कार्यालय फूंक कर अनैतिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा जुल्म भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने पट्टिकाएं लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप ने भी बंगाल में हुई बर्बरता पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सह संगठन मंत्री भवानी सिंह एवं ब्रज क्षेत्र मंत्री पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी का कोरोना से हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राजवीर सिंह भल्ला, अनुरोध प्रताप सिंह मौजूद रहे। औद्योगिक एवं मेडिकल सेवाओं के लिए ई-पास नहीं: डीएम सीपी सिंह ने कहा है कि लाकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, मेडिकल सेवाएं एवं औद्योगिक कार्य के लिए आनलाइन ई-पास की आवश्यकता नहीं है। दूरसंचार, डाक, प्रिट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं इंटरनेट सेवा से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। कोविड कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत : डीएम सीपी सिंह ने निर्देशानुसार जिला स्तर पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का कंट्रोलरूम 24 घंटे सक्रिय है। कोविड से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोलरूम के मोबाइल नंबर 8445154808 तथा 8791292672 एवं व्हाट्सएप नंबर 8791392672 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में 102 या 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता लें। कोरोना वायरस के नियंत्रण में शासन, प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी