विकास के मुद्दे लड़ेगी भाजपा लोकसभा चुनाव : भूपेंद्र

कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे पार्टी की जीत भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 11:24 PM (IST)
विकास के मुद्दे लड़ेगी भाजपा लोकसभा चुनाव : भूपेंद्र
विकास के मुद्दे लड़ेगी भाजपा लोकसभा चुनाव : भूपेंद्र

कासगंज, जागरण संवाददाता। जिला स्तरीय भाजपा की बैठक नदरई गेट स्थित कृष्णा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया।

भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह कहा कि भाजपा लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी तथा भाजपा की जीत पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सुनिश्चित करेगा। हम सभी कार्यकर्ता संगठित होकर लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, जिससे कि मिशन 2019 में पूर्ण रूप से सफलता मिले। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पूणेंद्र सोलंकी ने कहा कि हम पार्टी की नीतियों के साथ साथ केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे, जिससे कि जनता स्वयं आंकलन करें। अन्य सरकार की अपेक्षा मोदी सरकार ने कितना विकास किया है । बैठक को अमांपुर विधानसभा के प्रभारी गौरीशंकर शर्मा, कासगंज विधानसभा के प्रभारी डॉ. केत ¨सह वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में से सुरेश चंद्र माहेश्वरी, योगेश चौधरी, राजेश साहू, कौशल साहू, संजय पुंढीर, अनुपम यादव, केपी ¨सह सोलंकी, नितिन शर्मा, राकेश अग्रवाल, शरद गुप्ता, रंजीत ¨सह,अजीत चौहान, डॉ. भगवान ¨सह, शिवपाल ¨सह राठौर सहित आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी