भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में रोपे पौधे

भाजपा पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने 70 पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:00 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में रोपे पौधे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में रोपे पौधे

कासगंज, जेएनएन : सेवा सप्ताह के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने जिले में जगह जगह पर पौधे रोपे। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांवों में पौधे रोपे। सोरों के लहरा में रामेश्वर दयाल महेरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पौधे लगाए। जिला उपाध्यक्ष राम गोविद महेरे, रविद्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, सभासद नरेश सिंह ठाकुर, सभासद नंदकिशोर शर्मा, महेंद्र सिंह कश्यप, मयंक सक्सेना, अशोक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

अमांपुर के गांव शेरपुर में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। संजय सिंह सोलंकी, दिलीप मिश्रा, रमेंद्र सिंह राघव, रामपाल सिंह राघव, मुनेश्वर सिंह, कर्मवीर सिंह, शेखर चौहान, अमित सोलंकी, विक्की सोलंकी, अरुण, प्रमोद, आलोक, सुखवीर चौहान, रामलखन, मोहित कुमार, राहुल, नरोत्तम सिंह, मोनू हरिलखन, अंकित गिरी और रोचक चौहान ने पौधे रोपे।

chat bot
आपका साथी