भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष के पिता की अस्थियां तीर्थ नगरी में विसर्सित

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बी.डी शर्मा के पिता की अस्थिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 06:43 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 06:43 AM (IST)
भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष के पिता की अस्थियां तीर्थ नगरी में विसर्सित
भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष के पिता की अस्थियां तीर्थ नगरी में विसर्सित

कासगंज, जागरण संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बी.डी शर्मा के पिता की अस्थियां मंगलवार को तीर्थ नगरी सोरों के हरिपदी कुंड में विसर्जित की गईं। कुछ दिनों पहले ग्वालियर में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पिता अमर सिंह का निधन हुआ था। सोरों में तीर्थपुरोहितों ने मंत्रोच्चारण और कर्मकांड के साथ अस्थियों का विसर्जन कराया। अस्थि विसर्जन को आए स्वजनों ने घाट पर श्रद्धांजलि दी और मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अस्थि विसर्जन संस्कार तीर्थपुरोहित श्रीकृष्ण महेरे व रामेश्वरदयाल महेरे ने कराया। साथ ही शुद्धि संस्कार के लिए पुरोहितों ने मृतक के स्वजनों को गंगा जल दिया और शुद्धि संस्कार के तरीके बताए। इस दौरान एमपी भाजपा अध्यक्ष के अलावा बड़े भाई राधेश्याम शर्मा, चाचा हरि सिंह ने नम आंखों से पिता का अस्थिविसर्जन कर गंगा स्नान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविद महेरे, योगेश कुमार, अनुराग तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी