प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्च में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव

कासगंज संवाद सहयोगी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:25 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:25 AM (IST)
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्च में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्च में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव

कासगंज, संवाद सहयोगी : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। योगी आदित्यनाथ को मिल रहे जनसमर्थन से विपक्ष बौखला गया है। इसलिए तरह-तरह की अफवाह फैला रहा है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का। वे शहर में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेतृत्व को लेकर किसी भी प्रकार कोई भ्रम नहीं है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पुन: सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो सेवा की है, वह भी काफी महत्वपूर्ण है। पूछे गए के प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार और हिदू संगठनों को बदनाम करने की साजिश है। अयोध्या में भूमि के विवाद को लेकर विश्व हिदू परिषद स्पष्ट कर चुका है कि यह सब विपक्ष का स्टंट है। हाल ही में संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह तो रुटीन की बात है। कोई विशेष कारण नहीं है। प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कोई उत्तर नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुद्दा क्या रहेगा इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार का काम ही चुनाव का मुद्दा होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार के काम को लेकर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत विधायक एवं कार्यकर्ताओं के स्वजनों को बनाया ढांढस

संवाद सहयोगी, कासगंज : जिले में कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कासगंज पहुंचे। उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाया और असमय निधन पर खेद व्यक्त कर शोक जताया एवं संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मोहनपुरा स्थित मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के यहां पहुंचे। वहां उन्होंने मंडल अध्यक्ष के पिता एवं भाई की कोरोना से हुई असमय मौत पर शोक व्यक्त किया। दिवंगतों के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वह सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के गांव नगला भंडारी पहुंचे। विधायक की दिवंगत पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी के निधन पर उनके मुहल्ला नाथूराम स्थित आवास पर पहुंचकर स्वजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि युवा नेता के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी की पत्नी रुचिका सोलंकी, पिता सुरेश सोलंकी को संगठन की ओर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अमांपुर के दिवंगत विधायक देवेंद्र के गांव हाजीपुर पहुंचे। उन्होंने विधायक की असमय मौत पर शोक व्यक्त किया। उनके स्वजनों को ढांढस बंधाया। सांसद राजवीर सिंह, विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, डीएस लोधी, शरद माहेश्वरी, डा. बी.डी राना, नीरज शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी