विकास कराने का पर्याय बनी प्रदेश की योगी सरकार

कासगंज जागरण टीम सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाई कार्यक्रम कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 05:55 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 05:55 AM (IST)
विकास कराने का पर्याय बनी प्रदेश की योगी सरकार
विकास कराने का पर्याय बनी प्रदेश की योगी सरकार

कासगंज, जागरण टीम : सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाई कार्यक्रम कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। मंगलवार को युवा सम्मेलन कर भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को विकास का पर्याय बताया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

सोरों के गांव तिबरपुर में भाजपा नेता आदित्य काकोरिया ने युवाओं को योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए बजट में योगी ने तमाम योजनाएं चलाई हैं। सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए सरकार ने मिशन रोजगार का आगाज किया है। गोष्ठी की अध्यक्षता कालीचरण ने की। संचालन राजेश मौर्य ने किया। कमाल खान, मनवीर मौर्य, एके सिंह, जितेंद्र यादव एवं कैनरा बैंक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सोरों के गांव मानपुर नगरिया के शेरवानी इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कुलदीप ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सोलंकी ने की। अशोक गहलौत, वेदराम मौजूद रहे।

कासगंज विकास खंड के गांव तैय्यबपुर सुजातगंज में हुए युवा सम्मेलन में मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए काफी कार्य किए हैं। युवा नेता अजय राना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। विकास के तमाम आयाम स्थापित किए हैं। अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश वर्मा एवं अतुल चौहान ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। डा. बी.डी राना, सोबरन बघेल, एके पुंढीर, पंकज कुमार, मोनू शर्मा, केके सक्सेना, पंकज लोधी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी