प्रदेश मंत्री बनने पर पूर्णेंद्र का किया स्वागत

कासगंज संसू भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी को ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ब्रजक्षेत्र का मंत्री नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:09 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:09 AM (IST)
प्रदेश मंत्री बनने पर पूर्णेंद्र का किया स्वागत
प्रदेश मंत्री बनने पर पूर्णेंद्र का किया स्वागत

कासगंज, संसू : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी को ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ब्रजक्षेत्र का मंत्री नियुक्त किया है। मंत्री बनने के बाद कासगंज आगमन पर मोहनपुरा में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेमवीर सिंह, शेष पुंढीर, मुकुट चौहान, पंकज पुंढीर, राहुल सिंह चौहान, सुखवीर सिंह पुंढीर, शक्ति चौहान, कुलदीप सिंह, ध्रुव पुंढीर, दिनेश पुंढीर, अखिलेश पुंढीर मौजूद रहे। केट काटकर मनाया स्थापना दिवस

कासगंज : भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कैंप कार्यालय पर यूनियन का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री कल्यान सिंह ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को बताया। उन्होंने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों के हितों के लिए संघर्ष करना है। कार्यकताओं ने केक काटा, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरुण चौहान, धीरेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह, रघुवर दयाल, बी.पी. सिंह, रामबाबू वर्मा, शिवराज सिंह, अखिल पुंढीर आदि मौजूद रहे। लोकदल का धरना-प्रदर्शन दो दिसंबर को

कासगंज : किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध दो दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से लोकदल का प्रदर्शन तहसील परिसर में होगा। नगर अध्यक्ष अंजुम रहमानी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर तहसील सदर पहुंचने को कहा है। अभिभावक शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित

संसू, कासगंज : अखिल भारतीय लोधी महासभा एवं लक्ष्य के संयुक्त तत्वावधान में अभिभावक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन अमांपुर के वेदराम इंटर कालेज में किया गया। लक्ष्य के संरक्षक डा. रामजीलाल वर्मा, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत, प्रांतीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर शास्त्री सहित आदि वक्ताओं ने शिक्षा के उन्नमूलन को लेकर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का मतलब किताबी ज्ञान नहीं है, संस्कार भी शिक्षा का अंग है। इस अवसर पर नरेश बाबू लोधी, यतेंद्र राजपूत, ओमशिव वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, पंकज राजपूत, मुकेश वर्मा, सत्यवीर सिंह, अरविन्द राजपूत, आदित्य नंदन मौजूद रहे। पत्रकार की हत्या की निदा

सोरों : बलरामपुर में पत्रकार राकेश की हत्या कर दी गई। इसकी सोरों के पत्रकारों ने निदा की है। हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने एवं दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पंकज पाराशरी, श्रीभगवान पाराशर, देवीलाल तिवारी, सचिन उपाध्याय, राजेश पांडेय, विक्रम पांडेय, रीतेश, अश्वनी महेरे, मनोज पाराशर, सोनू दुबे मौजूद रहे। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी