खेत पर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। पीड़िता ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:45 AM (IST)
खेत पर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
खेत पर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

कासगंज, संवाद सूत्र। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं। मामले में महिला ने पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

बुधवार को सोरों के एक गांव की महिला राजेंद्र पुत्र बालिस्टर के खेत पर गई थी। खेत को महिला के पति ने बटाई पर ले रखा है। आरोप है कि जब वह खेत पर थी, तभी गांव के राजेश और राजकुमार तमंचा लेकर वहां पहुंच गए और असलाह की नोक पर डरा धमका कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला चीखी चिल्लाई तो पिटू, वीरी सिंह और वीरेंद्र वहां आ गए। इन तीनों ने भी महिला के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के संबंध में महिला ने पांचों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी