सर्दी का मौसम आते ही पुलिस हो गई मुस्तैद

पुलिस ने रात की गश्त को सक्रिय किया गया। शाम से ही पुलिस बस्तियों में घूम रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 05:45 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 05:45 AM (IST)
सर्दी का मौसम आते ही पुलिस हो गई मुस्तैद
सर्दी का मौसम आते ही पुलिस हो गई मुस्तैद

कासगंज, संवाद सूत्र। मौसम में सर्दी बढ़ते ही आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। रात गश्त को मुस्तैद कर दिया गया है। शाम ढलते ही मोबाइल पुलिस बस्तियों में पेट्रोलिग कर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है।

बीते दिनों समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं। अराजक तत्व सक्रिय होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे। एसपी ने रात की गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस जिलेभर में चौकन्नी हो गई है। सिढ़पुरा के थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने रात की गश्त को बढ़ाया है। शाम से ही पुलिस सक्रिय हो जाती है। बैंकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखाई देने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र को चेक किया जा रहा है। थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान पत्र नहीं दिखाने वाले व्यक्ति के स्वजनों से मोबाइल फोन पर बात करते हैं।

भाने लगी है दोपहर की धूप

कासगंज: मौसम दिन प्रतिदिन ठंड हो रहा है। जहां सुबह की धूप लोगों को भा रही थी। अब लोगों को दोपहर की धूप भी अच्छी लगने लगी है। बुधवार को मौसम का मिजाज ठंड भरा रहा। सूर्यदेव निकले, लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। दोपहर को हल्की धूप अच्छी लगने लगी। शाम को सूर्य छिपने के बाद मौसम ठंडा हो गया। ठंडी हवाएं चली। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम अलाव भी जलने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी