सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें की जाएंगी पूरी

सफाई मजदूर संघ और पालिका प्रशासन के बीच सोमवार को पालिका परिसर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:42 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:42 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें की जाएंगी पूरी
सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें की जाएंगी पूरी

संवाद सहयोगी, कासगंज : सफाई मजदूर संघ और पालिका प्रशासन के बीच सोमवार को पालिका परिसर में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। पूर्व में संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताई गई सभी मांगों को पूरा किए जाने पर ईओ ने सहमति जताई। सफाई मजदूर संघ ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया है।

बीती 14 जून को सफाई मजदूर संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर ईओ को ज्ञापन दिया था। लेकिन पालिका प्रशासन ने ज्ञापन को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर संघ ने पुन: स्मृति पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को पालिका के ईओ लवकुश गुप्ता ने सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में ईओ ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महासचिव राकेश बाबू वाल्मीकि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकपूर वाल्मीकि ने बताया कि ईओ के आश्वासन के बाद प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। अगर समय से मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जौनी बाबू, लवजीत, राजवंश, आकाश, मुकेश वाल्मीकि, दीपक बाबू, सुनील बाबू, श्याम बाबू चंचल, संजय, अजय मसीह, मीतेश संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई को : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को जिला न्यायालय परिसर में होगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश गगन कुमार भारती ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक, पारिवारिक, वैवाहिक, वेतन भत्ते आदि के मामले निस्तारित किए जाएंगे। लोक अदालत में कोरोना नियमों का पालन होगा। किसान यूनियन की पंचायत में आंदोलन पर चर्चा : सोरों ब्लाक के गांव भसावली में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती है। किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। राकेश कुमार, कुमरपाल यादव, मुशीर अहमद, डा. भगवती प्रसाद शाक्य, शकील अहमद, असलम, अमर प्रकाश शाक्य, इकबाल, धर्मपाल, विकास यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे। संगठन के विस्तार पर दिया गया बल : सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक अशोक नगर स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री जय किशन ने संगठन के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्य को व्यापक रूप देने के लिए संगठन के विस्तार की जरूरत है। जिलाध्यक्ष पंकज वाष्र्णेय ने योग दिवस पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर जेसी गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हरवीर सिंह सोलंकी, तेजवीर लोधी, अंकित सक्सेना, मुकेश राजपूत, अरविद वाष्र्णेय, योगेश, नितिन श्रीवास्तव, राहुल गुरहार, रंजीत नायक, राम कुमार प्रधान, योगेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी