नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, सतर्कता बढ़ी

कासगंज संवाद सहयोगी बैराजों से किया जा रहा पानी का डिस्चार्ज गंगा नदी पर दबाव बनाता दिख रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:12 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:12 AM (IST)
नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, सतर्कता बढ़ी
नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, सतर्कता बढ़ी

कासगंज, संवाद सहयोगी : बैराजों से किया जा रहा पानी का डिस्चार्ज गंगा नदी पर दबाव बनाता दिख रहा है। शुक्रवार को गंगा के पानी में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। नरौरा बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने शहवाजपुर घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया है। गंगा में पानी बढ़ने की और संभावना है।

रविवार को बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया तो सिचाई विभाग भी चौकन्ना हुआ है। गंगा में निरंतर पानी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सिचाई विभाग किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने की तैयारी कर चुका है। भले ही बाढ़ की संभावना न हो, लेकिन तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों को भी अलर्ट किया गया है। बीते 24 घंटों में कछला में गंगा नदी पर पानी का गेज बढ़कर 161.95 मीटर पर आ गया है। जबकि शनिवार को यह गेज 161.90 मीटर था। गंगा में बढ़ते पानी के दबाव के चलते सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार अधीनस्थों के साथ शहवाजपुर गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया है। कटान रोकने के लिए बालू के अस्थाई ठोकरें बनाई जा रही हैं। यह रहा पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज : एक लाख 93 हजार 263 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज : चार लाख 25 हजार 507 क्यूसेक

- नरौरा बैराज : 83 हजार 975 क्यूसेक

- कछला गंगा नदी पर पानी का गेज 161.95 मीटर गंगा में पानी का दबाव बढ़ रहा है। संभवत: यह और बढ़ेगा। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

- पंजाबी शर्मा, सहायक बाढ़ नियंत्रण अधिकारी

chat bot
आपका साथी