ईको ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत

कासगंज जागरण संवाददाता। थाना अमांपुर के बाछमई पर अनियंत्रित ईको ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:01 AM (IST)
ईको ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत
ईको ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत

जागरण संवाददाता, कासगंज : थाना अमांपुर के बाछमई पर अनियंत्रित ईको ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते वक्त मार्ग में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया है।

रविवार देर शाम थाना अमांपुर के मोहनपुर रोड निवासी राजेश अपने पड़ोसी राजेंद्र पुत्र पोशाखी लाल बाइक से थाना सिढ़पुरा के गांव अर्जुनपुर में विवाह समारोह में गए थे। वहां से लौटते वक्त गांव बाछमई के निकट तेज रफ्तार ईको ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मार्ग में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मिलाते रहे फोन, नहीं पहुंची एंबुलेंस

मृतक राजेश के पुत्र सुमित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर 108 एबुलेंस को फोन किया, लेकिन फोन उठाने के बाद काट दिया। कई बार फोन मिलाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल ले गए। उसका आरोप था यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद उसके पिता और पड़ोसी की जान बच सकती थी।

chat bot
आपका साथी