आटो-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन की मौत, 13 घायल

सहावर संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में गांव जमालपुर के निकट ट्रैक्टर और आटो भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:20 AM (IST)
आटो-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन की मौत, 13 घायल
आटो-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन की मौत, 13 घायल

सहावर, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र में गांव जमालपुर के निकट ट्रैक्टर और आटो भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक जिला हाथरस के गांव अगसौली के निवासी हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी लोग जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के अगसौली गांव के निवासी हैं। देर रात तक घायलों का उपचार चल रहा था।

जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव अगसौली से एक आटो में सवार होकर 15 लोग सहावर के गांव रामनगर गमी में शामिल होने आए थे। सभी आटो से शुक्रवार को रात आठ बजे अगसौली लौट रहे थे। गांव जमालपुर के निकट ट्रैक्टर और आटो में भिड़ंत हो गई। आटो में सवार कांतादेवी पत्नी जगदीश, गंगा देवी पत्नी लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। देर रात किरण पत्नी राजेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। वहां से गंभीर घायल हेमलता को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सहावर के एसडीएम शिवकुमार सिंह एवं सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना। यह हुए घायल

हेमलता पत्नी अंगद, संजय पुत्र पूरन सिंह, मनीषा पत्नी गंगा सिंह, दुर्गेश, अंकित पुत्रगण सौदान सिंह, भानुप्रताप, महादेवी, ऊषा देवी पत्नी संजय, रक्षा पत्नी दुर्गेश, आयुष पुत्र दुर्वेश, आकाश पुत्र राजेंद्र, अमित पुत्र सौदान इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

- शैलेंद्र सिंह परिहार, सीओ

chat bot
आपका साथी