करंट से युवक की गई जान, 20 नवंबर को होना था विवाह

संवाद सूत्र रनियां अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां चौकी के समीप बजरंग नगर के हिमांशु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:23 PM (IST)
करंट से युवक की गई जान, 20 नवंबर को होना था विवाह
करंट से युवक की गई जान, 20 नवंबर को होना था विवाह

संवाद सूत्र, रनियां : अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां चौकी के समीप बजरंग नगर के हिमांशु की कटे तार की चपेट में आकर करंट से मौत हो गई। उसकी 20 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

लालाराम के 25 वर्षीय बेटे हिमांशु रविवार शाम को फोन का चार्जर बोर्ड में लगा रहा था। बोर्ड में कटा तार निकला था जो उसके हाथ में छू गया और तेज करंट लगने से वह झुलसकर वहीं गिर पड़ा। स्वजन दौड़े और डंडे से उसे अलग कर जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी जान चली गई। इससे मां उमा, बहन राधा, भाई शशिकांत का रो-रोकर हाल बुरा हाल हो गया। स्वजन ने बताया कि बेटे की शादी तय कर दी गई थी। 20 नवंबर को पनकी कानपुर नगर से शादी होनी थी। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी उनको नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी