युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद के जीवन को आत्मसात करें युवा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस ला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 06:46 PM (IST)
युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद के जीवन को आत्मसात करें युवा
युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद के जीवन को आत्मसात करें युवा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस लाइन में साइकिल रैली व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसपी केशव चौधरी की पत्नी व वामा सारथी की अध्यक्ष प्राची चौधरी ने लोगों की हौसलाफजाई की।

मंगलवार को प्राची चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में लाइन के ही पुलिसकर्मी शामि हुए। सभी लोगों ने राष्ट्रीय युवा दिवस का बैनर लेकर भी लोगों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। प्राची चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन, दर्शन व ज्ञान अतुलनीय है, सभी युवाओं को उनके बारे में पढ़ना व जानना चाहिए। उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व पटल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाग लेने वाले सभी को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सभी ने स्वामी विवेकानंद को यादकर नमन किया।

chat bot
आपका साथी