इस समय सपा की तरफ देख रहा नौजवान : कुशवाहा

संवाद सहयोगी सिकंदरा बेरोजगार होकर नौजवान सड़कों पर परेशान हो रहा व लाठी खा रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:04 PM (IST)
इस समय सपा की तरफ देख रहा नौजवान : कुशवाहा
इस समय सपा की तरफ देख रहा नौजवान : कुशवाहा

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : बेरोजगार होकर नौजवान सड़कों पर परेशान हो रहा व लाठी खा रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जनता दर्द में कराह रही है। सपा प्रदेश सचिव डा. एसपी कुशवाहा ने जगन्नाथपुर में ये बातें कहीं। उन्होंने कुशवाहा समाज की बैठक को संबोधित किया।

क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के सामने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिह्न भेंट करने के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक रामप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता पूरी तरह दुखी हो चुकी है। लाखों लोगों की नौकरियां छीनी गईं, नौकरियां समाजवादी की सरकार बनते ही तत्काल वापस दिलाई जाएंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ लग जाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश सचिव डा. एसपी कुशवाहा ने कहा ने समाजवादी पार्टी के शासन में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन विभागों में नौजवानों को नौकरियां दी गई थीं। भाजपा के शासनकाल में उनकी रोजी-रोटी छीनी गई है, सपा सरकार बनते ही उनको सम्मान के साथ रोजी-रोटी मिलेगी। आज जनता आशा भरी निगाह से हमारी ओर देख रही है। आने वाले चुनाव में सपा बहुमत से सरकार में आ रही है और जनता की सेवा व विकास कार्य जमकर किए जाएंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हर्ष त्रिवेदी, जिलेदार सिंह नायक, लड्डू सिंह नायक, हिमांशु, धुरुलाल दोहरे,

chat bot
आपका साथी