स्वस्थ्य जीवन के लिए कर्मियों को पढ़ाया योग का पाठ

संवाद सहयोगी रसूलाबाद स्वस्थ्य जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। योग का प्रभाव पूरे विश्व में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 07:27 PM (IST)
स्वस्थ्य जीवन के लिए कर्मियों को पढ़ाया योग का पाठ
स्वस्थ्य जीवन के लिए कर्मियों को पढ़ाया योग का पाठ

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : स्वस्थ्य जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। योग का प्रभाव पूरे विश्व में फैल रहा है। यह बात शनिवार को पुलिस योजना निदेशक डॉ. केएन सिंह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही तनावपूर्ण जिदगी में नित्य योग करने के लिए प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस योजना निदेशक डॉक्टर केएन सिंह ने पुलिस कर्मियों को योगासन सिखाते हुए इसका महत्व बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि नमो मुद्रा व पेड़ पौधों को एकाग्र होकर देखना चाहिए। नमो मुद्रा में मुंह के अंदर जीभ को 135 डिग्री ऊपर की तरफ मोड़ कर भृकुटि को एकाग्र कर वनस्पतियों को देखने से डिप्रेशन जैसे रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन का इलाज सिर्फ योग है। डिप्रेशन जैसी बीमारी से इंसान आत्महत्या के कदम उठा लेता है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को नियमित योग करने की सलाह दी। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा, दारोगा मोनू शाक्य, मुख्य आरक्षी राजाराम कुशवाहा, सुरेश यादव, ब्रह्मा शंकर, विमलेश, आदित्य सोनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी