खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

संवाद सहयोगी भोगनीपुर भोगनीपुर क्षेत्र में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:05 PM (IST)
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : भोगनीपुर क्षेत्र में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इससे गांवों में बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं रेलवे पुल से थोड़ा नीचे ही पानी रह गया है।

तहसील भोगनीपुर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को शाम पांच बजे यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर 108.10 मीटर पर बहने लगा। यमुना में लगातार जल स्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के ट्योंगा, रमपुरा, दौलतपुर, डिलौलियां, देवराहट, नगवा, बम्हरौली घाट, अहरौली घाट, उदईपुर, खरतला, किशुनपुर, खरका, दिबैर, कथरी, करियापुर आदि गांवो में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। तहसीलदार अनीता शेखर ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातर बढ़ने से बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए राजस्व कर्मियों को सतर्क करदिया गया है। यमुना तलहटी के गांवों में लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

मूसानगर में कई गांव में बाढ़, लोग बांट रहे भोजन

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना व सेंगुर का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ की स्थिति है। सड़कों पर पानी भर गया है तो लोग जंगल व नदी में नाव के सहारे आ जा रहे। सुरक्षित ठिकानों का लोग तलाश कर रहे। प्रशासन लोगों को लंच पैकेट बंटवा रहा है।

यमुना का पानी बढ़ने से आढ़न पथार मार्ग दो दिन पहले से ही बंद था। बुधवार को पानी बढ़ा तो नगीना व पड़ाव को जाने वाली सड़क पर भी पानी आ गया। इससे आवागमन बंद हो गया। चपरघटा व रसूलपुर टापू बन चुके हैं। क्षेत्रीय रामबाबू, वीरे निषाद, प्रहलाद निषाद, अशर्फीलाल, छेदा लाल ने बताया कि करीब तीन सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लोग परेशान हो चुके हैं। सुरक्षित ठिकानों की तलाश में लोग जुटे हैं। प्रशासन से मांग की गई पर केरोसिन नहीं मिल पा रहा और मोमबत्ती से मजबूरी में कुछ देर उजाला कर पाते हैं। वहीं लेखपाल अवधेश ने टीम संग पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए।

बुधवार को यूं बढ़ा यमुना का जलस्तर

जलस्तर- समय 06:00 बजे 106.45

07:00 बजे 106.60

08:00 बजे 106.75

09:00 बजे 106.90

10:00 बजे 107.05

11:00 बजे 107.20

12:00 बजे 107.40

13:00 बजे 107.55

14:00 बजे 107.68

15:00 बजे 107.83

16:00 बजे 107.98

17:00 बजे 108.10

18:00 बजे 108.25

chat bot
आपका साथी