खतरे के निशान से तीन मीटर और बढ़ा यमुना का पानी

संवाद सहयोगी भोगनीपुर भोगनीपुर क्षेत्र में यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:14 PM (IST)
खतरे के निशान से तीन मीटर और बढ़ा यमुना का पानी
खतरे के निशान से तीन मीटर और बढ़ा यमुना का पानी

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : भोगनीपुर क्षेत्र में यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और गुरुवार को खतरे के निशान से तीन मीटर अधिक जलस्तर हो गया। कई गांवों के संपर्क मार्ग कट जाने या पानी से भर जाने कारण गांवों में आवागमन बंद हो गया है। पानी से घिरे गांवों के लोगों को नाव से बाहर निकाला जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने के लिए प्रशासन की ओर से मदद की जा रही है।

यमुना नदी में खतरे का निशान 108 मीटर पर स्थित है। यमुना नदी का जलस्तर बुधवार शाम छह बजे ही खतरे के निशान से ऊपर पार हो गया था। गुरुवार को शाम छह बजे यमुना नदी खतरे के निशान से तीन मीटर से अधिक ऊंचाई पर बहने लगी। यमुना का जलस्तर 111.03 मीटर पर आ गया है, जिससे तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। कई गांव पानी से चारों ओर से घिर जाने से टापू बन गए हैं। बाढ़ से घिरे इन गांव वालों को नाव से बाहर निकलवाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। यमुना में उफान आने के कारण सेंगुर नदी का पानी यमुना में नहीं आ पा रहा है जिससे सेंगुर नदी के किनारे स्थित आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। डिलौडिया मार्ग तो बीच से कट गया और लोग परेशान हुए। तहसीलदार अनीता शेखर ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। यमुना कापानी तलहटी में स्थित क्योटरा, ट्योंगा, रमपुरा, खरका, डिलौलिया, दौलतपुर, रसूलपुर, चपरघटा, चपरेहटा, आढ़न पथार आदि गांवों में घुस गया है। क्योंटरा, आढ़न पथार आदि गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के लोगों को नाव से गांव से बाहर निकाला जा रहा है और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है।

गुरुवार को यूं बढ़ा यमुना का जलस्तर

समय जलस्तर (मीटर में)

07:00 बजे 109.96

08:00 बजे 110.04

09:00 बजे 110.12

10:00 बजे 110.22

11:00 बजे 110.32

12:00 बजे 110.42

13:00 बजे 110.52

14:00 बजे 110.62

15:00 बजे 110.74

16:00 बजे 110.85

17:00 बजे 110.95

18:00 बजे 111.03

chat bot
आपका साथी