मां कूष्मांडा का पूजन कर परिवार के लिए मांगी सुख-शांति

जागरण संवाददाता कानपुर देहात चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को भक्तों ने आदिशक्ति के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:40 PM (IST)
मां कूष्मांडा का पूजन कर परिवार के लिए मांगी सुख-शांति
मां कूष्मांडा का पूजन कर परिवार के लिए मांगी सुख-शांति

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को भक्तों ने आदिशक्ति के स्वरूप मां कूष्मांडा का पूजन कर परिवार के सुख शांति की कामना की। घर से लेकर देवी मंदिरों तक भक्तिमय माहौल रहा और महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। मंदिरों में दिनभर दर्शन हुए।

शुक्रवार सुबह से ही भक्तों ने स्नान कर देवी मंदिर का रूख किया। अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में महिलाओं ने पूरे विधिविधान से मां की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। यहां पर देवीगीत गाए तो माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने जमकर मां के जयकारे लगाए। इसके अलावा रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भी मां दुर्गा के दर्शन भक्तों ने किया और फूल माला चढ़ाई। मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर, लम्हरा के परहुल देवी मंदिर, शिवली के पंथामाता मंदिर, केशरी निवादा के गगनी माता मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। सभी परिवार के सुरक्षित रहने व कोरोना के खात्मे की प्रार्थना कर रहे थे। शाम को घरों व मंदिरों में ढोलक व मंजीरा लेकर महिलाएं एकत्र हुईं और अचरी व देवीगीत गाकर मां को प्रसन्न किया। लोगों ने मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को दान दक्षिणा भी दी।

chat bot
आपका साथी