बसपा की सरकार बनाने को जीजान से जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा में बसपा की सेक्टर व बूथ स्तर की समीक्षा बैठक हु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM (IST)
बसपा की सरकार बनाने को जीजान से जुटें कार्यकर्ता
बसपा की सरकार बनाने को जीजान से जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सिकंदरा में बसपा की सेक्टर व बूथ स्तर की समीक्षा बैठक हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया, जिससे 2022 में सरकार बन सके। वहीं सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

प्रभारी लालजी शुक्ला ने कहा कि संगठन में जो भी कमी है उसे हम जल्द दूर कर लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए अहम है और हमें पार्टी की नीतियों व सरकार की विफलता को लेकर जनता के सामने जाना है। इस दौरान सपा छोड़कर आए अंगद यादव, पप्पू यादव व अन्य का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रदीप निगम, संजीव सचान व लाल मोहम्मद ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करने को कहा। रामस्वरूप कुरील, राजेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुमार गौतम, आसाराम भारती, बदरुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार उर्फ बड़े पाल, संतोष कटियार, राजा सिंह यादव, उमाशंकर कमल व ललितराज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी