रहुनिया चौक सजाने को तेजी से चल रहा काम

संवाद सहयोगी झींझक जहां कभी राष्ट्रपति बचपन में बैठकर समय व्यतीत किया करते थे उस रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST)
रहुनिया चौक सजाने को तेजी से चल रहा काम
रहुनिया चौक सजाने को तेजी से चल रहा काम

संवाद सहयोगी, झींझक : जहां कभी राष्ट्रपति बचपन में बैठकर समय व्यतीत किया करते थे उस रहुनिया चौक को चमकाने का काम प्रशासन तेजी से कर रहा है। इसके अलावा पथरी देवी मंदिर का काम भी अंतिम दौर में है। यहां आसपास इंटरलकिग बिछाई जा रही हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जब गांव में थे या फिर राजनीति में सक्रिय हुए तब पथरी देवी मंदिर व रहुनिया चौक उनका प्रिय स्थान था। यहां पर आसपास पुताई व मार्ग को सही करने का काम चल रहा है। इंटरलाकिग के लिए मजदूर दिन-रात लगे हैं और एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। आंबेडकर पार्क जाने वाले रास्ते की इंटरलाकिग बिछाई जा रही है। इसके अलावा हेलीपैड से पथरी देवी मंदिर, मिलन केंद्र व बहुउद्देशीय भवन तक जाने के मार्ग को सही किया जा रहा है और यहां पर सचिव दिनभर रहकर काम की निगरानी कर रहे हैं। पूरे कार्य पर डीपीआरओ अनिल सिंह, बीडीओ डेरापुर बब्बन राय, बीडीओ संदलपुर भगवान सिंह लगे हैं। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि काम तेजी से किया जा रहा है।

क्या कहते हैं लोग

- छात्र जीवन से लेकर राजनीति के सफर में जब कभी राम नाथ कोविन्द यहां आते थे लोगों संग पथरी देवी मंदिर या फिर रहुनिया चौक पर मजमा लगाते थे। यहीं पर खूब बातें होती थीं। - राजकिशोर, स्थानीय निवासी - राष्ट्रपति का सबसे पसंदीदा स्थान मंदिर व चौक ही था। अब इसे चमकाया जा रहा है तो यह देखकर राष्ट्रपति भी खुश हो जाएंगे। हम लोग तो वैसे ही काफी उत्साहित हैं।

नरेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

chat bot
आपका साथी