महिलाओं ने की पति के दीर्घायु होने की कामना

संवाद सहयोगी भोगनीपुर सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:09 AM (IST)
महिलाओं ने की पति के दीर्घायु होने की कामना
महिलाओं ने की पति के दीर्घायु होने की कामना

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की पूजा की और पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।

सोमवती के अमावस्या के अवसर पर विवाहित महिलाओं ने सुबह से घर में पकवान व पूजन सामग्री तैयार की। पूजन सामग्री लेकर महिलाएं पीपल के वृक्ष के नीचे पहुंची, यहां दूध, जल, पुष्प और चंदन आदि वृक्ष पर चढ़ाकर पूजा की और महिलाओं ने वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेटकर परिक्रमा की। धान, पान और खड़ी हल्दी को मिलाकर विधि विधान से तुलसी को भी चढ़ाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने पतियों के दीर्घायु होने की कामना की। कुछ महिलाओं ने सेंगुर व यमुना नदी में जाकर भोर पहर में स्नान भी किया। महिलाओं ने व्रत रखकर साम‌र्थ्य के अनुसार फल, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री का प्रसाद के रूप में वितरण भी किया।

chat bot
आपका साथी