महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जैनपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:31 AM (IST)
महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जैनपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को सफाई, खून की कमजोरी, माहवारी सहित अन्य के बारे में जागरूक किया। वहीं सामान्य बीमारियों में भी लापरवाही न बरतने की अपील की गई।

शिविर का आयोजन इंटर छात्रा आद्या अग्रवाल ने किया और कहा कि हमारे स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। शिविर में डा. मीना ने ओवरी में हार्मोनल असुंतलन, छोटी गांठ बन जाने के लक्षण व बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर अपनी समस्या को लेकर लापरवाही बरतती हैं और बीमारी का रूप धारण कर लेती है। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वहीं डा. सोनिया ने किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नैपकिन का प्रयोग करना चाहिए। समाज सेविका कंचन मिश्रा ने कहा कि आपको नारी शक्ति का रूप दिया गया है। आप पर परिवार की जिम्मेदारी है, बीमारी के प्रति आपकी लापरवाही परिवार को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क, शारीरिक दूरी सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ममता शुक्ला, विमला, रेखा देवी, ननखी, राजवती, भीखा देवी मौजूद रहीं।

दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप, छह पर मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर में किशोरी को बहलाकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद गर्भपात करा दिया गया। धमका कर जबरन आर्य समाज से विवाह करा दिया गया। एसपी के आदेश पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने पूर्व में एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो वर्ष पूर्व मेरी उम्र 16 वर्ष थी। आरोप है कि उस समय झींझक के विकास नगर निवासी विपिन बाथम जबरन अपने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया गया। इस गलत काम में विपिन की मां व उसकी बहनें सहयोग करतीं रहीं। मैं किसी तरह विपिन के घर से निकल कर अपने घर पहुंची और आपबीती बताई फिर थाने में गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद विपिन अपने दो साथियों अहिबरन लाल व हरिओम के साथ मेरे घर पहुंचे और जबरन मुझे अपने घर ले गया। 25 मई 2021 को अकबरपुर ले जाकर जबरन आर्य समाज रीति से विवाह करा दिया। एसएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुख्य आरोपित विपिन समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी