मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बाल-बाल बचा परिवार

संवाद सहयोगी डेरापुर तहसील क्षेत्र के अलावलपुर गांव में कमरे की छत गिरने से महिला की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM (IST)
मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बाल-बाल बचा परिवार
मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बाल-बाल बचा परिवार

संवाद सहयोगी, डेरापुर : तहसील क्षेत्र के अलावलपुर गांव में कमरे की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं उसका परिवार बाल-बाल बच गया। मलबे से निकालकर लोग महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी।

अंबियापुर ग्राम पंचायत के अलावलपुर गांव निवासी किसान महेश तिवारी को कालोनी आवंटित हुई थी। महेश ने कालोनी निर्माण के लिए मकान गिरा दिया था और घर में गृहस्थी व परिवार को रहने के लिए एक कमरा छोड़ रखा था। बारिश के चलते महेश अपनी 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक छह वर्षीय पुत्री अनोखी व 13 वर्षीय पुत्री प्रांशी के साथ कमरे के अंदर सो रहे थे। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक कमरे की छत का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिरा। इससे उर्मिला उसकी चपेट में आ गई और बाकी लोग बाल-बाल बच गए। शोर सुन आसपास के लोग जुटे और उर्मिला को गंभीर अवस्था में मलबे से निकालकर सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार लाल सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल राजाबाबू पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि कमरे की कच्ची छत गिरने से जान गई है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है सहायता दिलाई जाएगी।

मकान गिरने से महिला घायल, गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : बारिश के चलते राजपुर के हिमांयुपुर गांव निवासी किसान कल्लू सिंह का मकान मंगलवार रात भरभराकर गिर गया। इससे उसकी चपेट में आकर उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी घायल हो गईं। वहीं बाकी लोग बच गए। आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें निकाला। राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां से डाक्टर डीके सिंह ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घर के अंदर रखा अनाज, बर्तन, कपड़े व चारपाई के साथ ही अन्य सामान नष्ट हो गया। एसडीएम आरसी यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है राजस्व कर्मी को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलने वाली सहायता दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी