विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, तीन गंभीर

जागरण संवाददाता कानपुर देहात डेरापुर के अयोध्यापुरवा में विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:46 PM (IST)
विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, तीन गंभीर
विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, तीन गंभीर

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : डेरापुर के अयोध्यापुरवा में विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की मौत हो गई। वहीं उसके बेटे, बहू व एक अन्य की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

अयोध्यापुरवा गांव निवासी किसान उमाकांत की 50 वर्षीय पत्नी रामकुंवर देवी ने बुधवार रात में आलू-परवल की सब्जी बनाई थी। इसके बाद सभी ने खाना खाया था। गुरुवार तड़के सभी की हालत खराब होने लगी। उल्टी के साथ ही दस्त आने लगे। सुधार न होता देख रामकुंवर देवी, उनके बेटे विपिन, उसकी पत्नी गोल्डी व एक श्रमिक को रूरा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां पर एक दिन इलाज चला, लेकिन सुधार होता न देख सभी को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार रात रामकुंवर देवी की मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों की हालत खराब है। स्वजन विजय ने बताया कि आशंका है कि कोई विषैला जीव छिपकली या कुछ और खाने में गिरकर पक गया। इससे ही सभी की हालत खराब हुई है। वहीं इलाज करने वाले डाक्टर प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि फूड प्वाइजनिग के लक्षण सभी में थे। यहां पर सुधार न होने पर सभी को कानपुर ले जाने की सलाह दी गई थी। अगर कोई जीव होता तो कुछ अंश उसके खाने में जरूर मिलते।

पहले भी हो चुकी घटनाएं

अभी कुछ दिन पहले ही राजपुर में एक परिवार के खाने में छिपकली गिर गई थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई थी जिस पर सीएचसी ले जाया गया था।

chat bot
आपका साथी