मंदिर परिसर में बने आवास की दीवार गिरने से महिला की मौत

संवाद सहयोगी सिकंदरा सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव में काली माता मंदिर परिसर मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:50 AM (IST)
मंदिर परिसर में बने आवास की दीवार गिरने से महिला की मौत
मंदिर परिसर में बने आवास की दीवार गिरने से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव में काली माता मंदिर परिसर में बने आवास की दीवार गिरने से महिला दब गई। लोग उसे लेकर सीएचसी गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उमरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रियंका के पास आवास नहीं है। वह बच्चों व सास ससुर संग गांव किनारे काली माता मंदिर परिसर में बने आवास में ही रहती थी। शुक्रवार शाम को वह आवास में थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे। अचानक से दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई और मलबे में प्रियंका दब गई। शोर सुन आसपास के लोग पहुंचे और उसे मशक्कत कर बाहर निकाला। उसे लोग सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टर पवन कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इससे बेटी ज्योति, सास कलावती व ससुर पूनरगिरी का रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजन ने बताया कि प्रियंका का पति वेद प्रकाश आठ वर्ष पूर्व से लापता है और आज तक जानकारी नहीं हो सकी है। एसडीएम आरसी यादव ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। मदद की जाएगी।

छह मकान गिरने से गृहस्थी नष्ट

संवाद सहयोगी, झींझक : झींझक, सरवनखेड़ा व मुंगीसापुर क्षेत्र में बारिश के चलते छह मकान गिर गए। लोग तो बाल बाल बच गए लेकिन गृहस्थी का नुकसान हो गया।

झींझक के गढि़या सिकंदरा में विश्राम सिंह का पक्का मकान गिर गया और वह बाल बाल गच गए। उनकी हजारों की गृहस्थी का नुकसान हो गया। इसी तरह से सुशीला देवी का कच्चा मकान गिर गया और अनाज, बिस्तर समेत अन्य सामान बर्बाद हो गया। सिकंदरा एसडीएम आरसी यादव ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। उधर भिल्सी गांव में अंकित व शीतलपुर में अखिलेश का मकान गिर गया। दोनों की हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। इसके अलावा अकबरपुर में राजेश तो मुंगीसापुर में सुधीर का मकान गिर गया हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी