राजपुर में बुखार से महिला की गई जान

संवाद सहयोगी सिकंदरा बुखार से राजपुर में एक महिला की जान चली गई। वह कई दिनों से बुखा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:22 PM (IST)
राजपुर में बुखार से महिला की गई जान
राजपुर में बुखार से महिला की गई जान

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : बुखार से राजपुर में एक महिला की जान चली गई। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। वहीं सिकंदरा क्षेत्र के कई गांव में बुखार की चपेट में लोग हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और दवा का वितरण किया।

राजपुर के सहजपुर गांव में किसान प्रभु कुशवाहा की 50 वर्षीय पत्नी सरोजिनी देवी को पांच दिन से बुखार था। पास के निजी चिकित्सक के यहां से इलाज चल रहा था और सुधार न हुआ। वहीं बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सिकंदरा तहसील क्षेत्र के दयानतपुर व पीतमपुर गांव में बीते सप्ताह पूर्व से फैले संक्रामक बुखार से से लोग पीड़ित हैं। दयानतपुर में एक सप्ताह भर पूर्व से बुखार से पीड़ित मरीजों का बुधवार को राजपुर पीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर परिषदीय प्राथमिक विद्यालय परिसर हाल में शिविर लगाकर इलाज किया। दो मरीजों का रक्त परीक्षण कराया सभी को निश्शुल्क श दी गई। इसके अलावा नालियों, खड़ंजा के आसपास गंदे स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव कराया गया। डा. डीके सिंह ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए रात्रि का बचा हुआ भोजन कतई ना करें, खाने पीने की वस्तुओं को धुल कर खाएं व घरों के आसपास रहने के स्थान पर गंदगी ना होने दें साफ सुथरा रखें। इस दौरान हेल्थ सुपरवाइजर वीरेंद्र कटियार व फार्मासिस्ट सुरेश शुक्ला, संजय कुमार रहे। उधर, पीतमपुर गांव में 12 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में है। यहां लोगों ने शिविर लगाकर उपचार कराने की मांग की है। हालांकि कुछ दिन पहले यहां पर टीम आई थी।

chat bot
आपका साथी