डेंगू से लोहिया नगर में महिला की मौत, छह बीमार

संवाद सहयोगी रसूलाबाद जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को लोहि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:08 AM (IST)
डेंगू से लोहिया नगर में महिला की मौत, छह बीमार
डेंगू से लोहिया नगर में महिला की मौत, छह बीमार

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को लोहिया नगर रसूलाबाद में महिला शकीला की डेंगू से मौत हो गई। उनका कानपुर के एक नर्सिंग होम से इलाज चल रहा था। वहीं रसूलाबाद क्षेत्र में छह लोग बुखार की चपेट में आकर अपना इलाज करा रहे। लोहिया नगर निवासी शमसुद्दीन की पत्नी शकीला को करीब एक सप्ताह से बुखार था। तबीयत में सुधार होता न देख शकील को कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया था जहां उनकी जान चली गई। परिवार में इससे रोना पीटना मच गया। वहीं रसूलाबाद के केशव नगर निवासी 24 वर्षीय अनुपम दुबे, विकास नगर निवासी 8 वर्षीय अरशद वारसी, सुभाष नगर की महिमा गुप्ता व लोहिया नगर निवासी शकीला कुरैशी समेत दो अन्य लोग बुखार से बीमार हैं। स्वजन ने बताया कि सभी लोग कानपुर में अपना इलाज करा रहे हैं। सीएचसी रसूलाबाद के चिकित्साधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व 8 सितंबर को उन्हें मुनौरापुर गांव में डेंगू की सूचना मिली थी तब वहां कई लोगों की रक्त स्लाइड बनाई गई थी। यहां पर डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है, मोहल्ले में जाकर सर्वे किया जाएगा साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी