मिश्राना क्षेत्र में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

संवाद सहयोगी भोगनीपुर भोगनीपुर के अमरौधा कस्बा के मिश्राना क्षेत्र में शनिवार को महिला खुश्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:29 PM (IST)
मिश्राना क्षेत्र में फंदा लगाकर महिला ने दी जान
मिश्राना क्षेत्र में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : भोगनीपुर के अमरौधा कस्बा के मिश्राना क्षेत्र में शनिवार को महिला खुशबू ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव निवासी सुभाष मिश्रा की पत्नी शील कुमारी ने बताया कि उन्होंने अपनी 35 वर्षीय पुत्री खुशबू की शादी अमरौधा कस्बा के मिश्राना मुहल्ला निवासी आदित्य पांडेय उर्फ सोनी के साथ की थी। शनिवार को दामाद आदित्य ने सूचना दी कि पुत्री खुशबू ने घर में फांसी लगा ली है। वह घर पहुंची तो देखा कि उसका शव जमीन पर पड़ा था। शील कुमारी, उसका पुत्र अंकुर मिश्रा व अन्य मायके पक्ष के लोग रोने लगे। अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव, एसआइ भारत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मृतका खुशबू के भाई अंकुर मिश्रा ने आत्महत्या करने की बात कही है। थाना प्रभारी बैजनाथ ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी