शौचालय के विवाद में महिला व बहू को पीटा, कपड़े फाड़ की छेड़खानी
जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर में सामुदायिक शौचालय के संचालन को दो परिवार मे
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर में सामुदायिक शौचालय के संचालन को दो परिवार में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने महिला व उसकी बहू को पीट दिया। आरोप है कि कपड़े फाड़ दिए व छेड़खानी की। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
अकबरपुर के एक गांव में सामुदायिक शौचालय का संचालन पहले एक परिवार के लोग करते थे। हाल ही में डीपीआरओ ने संचालन की जिम्मेदारी एक महिला के परिवार को दी है। इससे पहला पक्ष नाखुश है। इसे लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद भी हो चुका है। सोमवार को फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले पक्ष के सुरेश, गोरेलाल, रंजीत व अन्य लोग धमकाते हुए पहुंचे और उसे पीट दिया। शोर सुनकर बहू बचाने आई तो उसको भी मारा। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने बहू को कपड़े फाड़ कर शर्मिंदा किया साथ ही छेड़खानी की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी अकबरपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मियों के दो परिवार के बीच का विवाद है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।