मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर परिवार के सुख-शांति की कामना

जागरण संवाददाता कानपुर देहात चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मंदिरों व घरों में अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:20 PM (IST)
मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर परिवार के सुख-शांति की कामना
मां ब्रह्माचारिणी का पूजन कर परिवार के सुख-शांति की कामना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मंदिरों व घरों में आदिशक्ति मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी का दर्शन पूजन कर परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां को प्रसन्न किया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन मंदिरों में सीमित संख्या में लोगों ने दर्शन किया।

सुबह से ही घरों में स्नान कर लोग मंदिरों को दर्शन के लिए निकल गए। कालिका देवी मंदिर अकबरपुर में महिलाओं व पुरुषों ने पहुंचकर आरती की व फूल-माला चढ़ाकर पूजन किया। उधर, मूसानगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मत्था टेका और पूजा की। कई भक्तों ने पहले यहां यमुना में स्नान किया और इसके बाद पूजन किया। दिनभर भक्तों ने धूप और गर्मी की परवाह किए बिना मंदिर में आकर दर्शन किया। यहां पर बबुआ शुक्ला व हुबलाल पाल ने व्यवस्था संभाली। धर्मगढ़ बाबा मंदिर रसूलाबाद में भी मां दुर्गा के दर्शन कर लोगों ने कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की। यहां बिना मास्क के किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। लम्हरा के पौराणिक परहुल देवी मंदिर में भी सुबह से लोग दर्शन को पहुंच गए और दोपहर तक लोग जुटे रहे। महिलाओं ने मंदिरों में ढोलक मंजीरा लेकर अचरी व मां के देवीगीत गाए और माहौल को भक्तिमय कर दिया। देवी मंदिरों में जमकर मां के जयकारे लगे। यहां पहुंचे भक्त

रूरा के दुर्गा माता मंदिर, पाथामाई मंदिर, ज्योती गांव के बगलामुखी मंदिर, पुखरायां के मौहर देवी मंदिर, सरगांव बुजुर्ग के कालिका देवी मंदिर, केशरी निवादा के गगनी माता मंदिर समेत जिले के प्रमुख मंदिरों में लोग पहुंचे।

chat bot
आपका साथी