11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 09:05 PM (IST)
11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तेज गति से चल रही हवा से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।

पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में परिवर्तन हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, वहीं बुधवार को इसमें मामूली गिरावट हुई। इससे यह 37 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान किया। तेज हवा के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हुई, जबकि दोपहर में भी तपन बढ़ने से ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम शुष्क हुआ है। वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम और भी गर्म होने की संभावना बन रही है।

पेड़ की छांव तलाशते रहे राहगीर

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : चैत्र का महीना शुरु होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिए हैं। बुधवार को तेज धूप के साथ लू चलने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दोपहर में राहगीर पेड़ों की छांव तलाशते रहे। वहीं गर्मी से परेशान बच्चों ने नहरों व रजबहों में छलांग लगाकर गर्मी से छुटकारा पाया।

पिछले एक सप्ताह से गर्मी का मिजाज बदलता जा रहा है। होली के बाद से तापमान में इजाफा होने से मौसम गर्म हो गया है। खेतों मे खड़ी फसलें तेज धूप के कारण समय से पहले पकने लगी है। दोपहर के समय तेज हवा के साथ चल रहे लू के थपेड़ों से राहगीर परेशान हैं। बम्हनौती गांव के पास बरौर रजबहे में गर्मी से निजात को लेकर बच्चे नहाते रहे।

chat bot
आपका साथी