खेत में भैंस जाने पर भाइयों में चले लाठी-डंडे

संवाद सहयोगी झींझक क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में सोमवार रात खेत में भैंस जाने को लेकर सगे भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:26 PM (IST)
खेत में भैंस जाने पर भाइयों में चले लाठी-डंडे
खेत में भैंस जाने पर भाइयों में चले लाठी-डंडे

संवाद सहयोगी, झींझक : क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में सोमवार रात खेत में भैंस जाने को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, घटना में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ निवासी सुनील की भैस उसके भाई प्रमोद के खेत में खड़ी फसल में चली गयी। इस बात से नाराज होकर वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। घटना में सुनील, उसकी पत्नी सरिता, पुत्री रोली व प्रमोद, पत्नी रूबी व पुत्री काजल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। दारोगा संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी