बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से पिछले

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:50 PM (IST)
बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा
बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से पिछले 48 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर निकासी न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों को बुरा हाल था। तेज धूप के साथ ही उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और घरों में चैन नहीं मिल रहा था। बंगाल की खाड़ी व पश्चिमी प्रशांत महासागर में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के बाद सोमवार से फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ, जिससे देर रात व मंगलवार को भी रुक रुक कर कई बार बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 32.4 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के विभिन्न स्थानों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बारिश के कारण अकबरपुर, रूरा, बनीपारा, नबीपुर सहित अन्य स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई न होने के कारण लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, जिससे 29 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

chat bot
आपका साथी