बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी उमस से राहत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:18 PM (IST)
बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी उमस से राहत
बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी उमस से राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है और सभी उम्मीद कर रहे कि मौसम इसी तरह से कुछ समय तक रहेगा। मंगलवार को भी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी हुई।

चार दिन पहले तक गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल था। किसान भी परेशान थे कि उनकी फसल खराब हो रही थी और धान की रोपाई भी करनी थी। मौसम की बेरुखी से सभी परेशान थे, लेकिन तीन दिन से बारिश शुरू हुई तो सभी के चेहरे खिल उठे। सोमवार रात बारिश के बाद मंगलवार को दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई। बदली के साथ धूप भी छाई रही, लेकिन गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कुछ दिन तक मौसम इसी तरह से रहने के आसार है। बदली रहने के साथ ही बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट रहेगी और लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

धान रोपाई में तेजी

बारिश को देखते हुए किसानों ने धान रोपाई में तेजी लाई है। कुछ लोग नलकूप से खेत पहले भर चुके थे लेकिन कुछ लोगों ने बारिश का इंतजार किया और अब वह मजदूर लगाकर धान की पौध लगा रहे। किसानों का कहना है कि बारिश इसी तरह से होती रही तो काफी फायदा फसल को होगा।

chat bot
आपका साथी