तेजी से बदला मौसम, आज से तीन दिन बारिश के संकेत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र से उठे पश्चिमी विक्षोभ ने मानसू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:06 PM (IST)
तेजी से बदला मौसम, आज से तीन दिन बारिश के संकेत
तेजी से बदला मौसम, आज से तीन दिन बारिश के संकेत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र से उठे पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून की गति को बढ़ा दिया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का चक्रवाती क्षेत्र भी विकसित हुआ है, जिससे आगामी 72 घंटे में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। गुरुवार को मौसम में हुए परिवर्तन से अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

तेज धूप के साथ ही उमस भरी गर्मी ने जून माह में लोगों को परेशान किया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि घरों में रहने वाले लोगों को भी चैन नहीं मिली। वहीं अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से मौसम में परिवर्तन की संभावनाएं बनी हैं। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ बदली छाई रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उठा है, जिसने मानसून की गति बढ़ा दी है। इससे 12 जून के बाद झमाझम बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इससे तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बारिश का असर आगामी पांच दिन तक रहेगा। इसके बाद पूर्ण मानसून का प्रभाव भी दिखने लगेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के कृषि विज्ञानी डा. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए किसान मूंग, उड़द सहित अन्य फसलों को सुरक्षित कर लें। इसके साथ ही सब्जी, खरबूजा सहित अन्य फसलों में पानी लगाने से बचें। वहीं धान की पौध डालने के लिए यह समय उचित है।

chat bot
आपका साथी